केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं. इनका मकसद सरकारी कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में राष्ट्रगीत की औपचारिक भूमिका को स्पष्ट करना है. कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ दोनों होने हैं, तो पहले राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया जाएगा.