मार्च के महीने में पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारत के कई राज्यों में अचानक मौसम ठंडा और बारिश वाला हो गया है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. 21 मार्च तक मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.