अगले छह दिनों तक मैदान और पहाड़ी इलाकों में सर्दी का दौर जारी रहेगा और जमकर ठंड पड़ेगी. दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 30 दिसंबर तक घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी घने कोहरे के साथ ठंडक बनी रहेगी.