पश्चिम बंगाल में नोआपारा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 29 से जुड़ी VVPAT पर्चियां कथित तौर पर बिखरी मिली हैं. माकपा उम्मीदवार गार्गी चटर्जी ने इस मामले को चुनाव आयोग की गलती बताया और जांच की मांग की है. भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने इसे चुनाव परिणाम प्रक्रिया को बाधित करने की साजिश करार दिया.