उप राष्ट्रपति चुनाव में लगभग 96% सांसदों ने दोपहर तीन बजे तक मतदान किया जबकि मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा इस चुनाव में राजग के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन और विपक्ष के प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने हैं निर्वाचक मंडल में कुल 781 सदस्य हैं जिनमें लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित तथा मनोनीत सदस्य शामिल हैं