उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और कोई ताकत उसे निर्देश नहीं दे सकती. उन्होंने क्रिकेट के उदाहरण से बताया कि हर विवादास्पद बात पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं होता. उपराष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिन्दूर का जिक्र करते हुए भारत की शांति एवं अहिंसा की नीति की तारीफ की.