संसद में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा आयोजित की जा रही है. राज्यसभा में मंगलवार को दोपहर एक बजे से वंदे मातरम पर विशेष चर्चा का आयोजन किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चर्चा की शुरुआत करेंगे और वंदे मातरम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विचार रखेंगे.