उत्तरकाशी जिले में एक बरसाती नाले से मलबा आने के कारण यमुना नदी में बनी अस्थायी झील का पानी अब कम हो रहा है. झील से पानी निकलने का रास्ता बन गया है और आज झील का जलस्तर 12 फुट कम हुआ है. स्यानाचट्टी में मकान और होटलों में पानी घुस गया था. करीब 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था.