उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आई जिससे भारी तबाही हुई. इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है. मलबे में फंसे दो लोग जिंदा बच निकले जिनकी मदद करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.