उत्तराखंड में अल्पसंख्यक छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति वितरण में घोटाले का मामला सामने आया है. राज्य के 17 संस्थानों में छात्रवृत्ति घोटाले की पुष्टि हुई है, जिसमें फर्जीवाड़ा शामिल है. जांच में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के छात्रों के नाम पर भी छात्रवृत्ति बांटी गई है.