देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश ने भारी तबाही मचाई है. उत्तराखंड और हिमाचल सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं. उत्तराखंड में बादल फटने से 5 की मौत हो गई और 11 लोग लापता हो गए हैं. बागेश्वर और चमोली में रेड अलर्ट जारी है. पंजाब में बाढ़ से हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई हैं. CM ने राहत कार्यों के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई है.