उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने से खीर गंगा नदी में आई भयंकर बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है. भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश के कई सड़क मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे राहत कार्यों में बाधा आई है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.