संसद परिसर में NDA सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत-अमेरिका टैरिफ डील के लिए सम्मानित किया. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस डील को भारत की आर्थिक और कूटनीतिक ताकत का प्रमाण बताया. रिजिजू ने कहा कि भारत ने मॉरिशस, ऑस्ट्रेलिया, UK, न्यूजीलैंड सहित कई देशों के साथ महत्वपूर्ण ट्रेड डील की हैं.