बॉम्बे हाईकोर्ट ने योगी आदित्यनाथ पर आधारित फिल्म "अजेय" खुद देखने का निर्णय लिया है. सेंसर बोर्ड ने बिना फिल्म देखे सर्टिफिकेशन आवेदन खारिज कर दिया था, जिसके खिलाफ निर्माता कोर्ट पहुंचा. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के 29 डायलॉग गिनाए और 21 कारणों के आधार पर सर्टिफिकेट देने से इनकार किया था.