झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मृत्यु हो गई, जिसमें एक परिवार के दोनों बच्चे शामिल हैं हादसे में मारे गए सात वर्षीय कान्हा और उसकी बड़ी बहन मीना के पिता का आंगन सूना हो गया है और परिवार मातम में है बच्चों की मां अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत ख़राब बताई जा रही है, जबकि पिता भी मानसिक रूप से टूट चुके हैं