भारत और EU ट्रेड डील से टेक्सटाइल, चमड़ा, जेम्स एंड ज्वेलरी जैसे उत्पादों पर आयात शुल्क में राहत मिलेगी यूरोपीयन यूनियन के साथ एफटीए से भारत का निर्यात 50 अरब डॉलर तक बढ़ने की संभावना है इस समझौते से यूरोप के 27 देशों में भारतीय सामान की मांग बढ़ेगी और कंपनियां वहां उत्पादन भी स्थापित कर सकेंगी