सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना के लिए पायलट को दोषी नहीं ठहराने की बात कही है. पायलट सुमीत सभरवाल के पिता और भारतीय पायलट महासंघ की याचिका पर केंद्र और DGCA को नोटिस जारी हुआ है. याचिका में दुर्घटना की स्वतंत्र जांच और न्यायिक निगरानी के तहत एक पैनल गठित करने की मांग की गई है.