गुरुग्राम में 4 साल की बच्ची के साथ हुए यौन हमले की जांच में पुलिस ने 4 सप्ताह तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने SC में पुलिस की कार्यवाही पर कड़ी आपत्ति जताते हुए CBI या SIT जांच की मांग की. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने पूछा कि यह मामला पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्यों नहीं ले जाया गया है.