गुजरात के सूरत में दो छात्राओं ने हाल ही में ब्रेकअप के कारण गहरे मानसिक तनाव में आत्महत्या की थी. पुलिस जांच में दोनों छात्राओं के मोबाइल चैट्स से पता चला कि वे ब्रेकअप के बाद काफी परेशान थीं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि दोनों ने एनेस्थीसिया के ओवरडोज इंजेक्शन लेकर आत्महत्या की थी.