सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों की सड़कों पर मौजूदगी और उससे होने वाली दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने बताया कि कुत्तों का काटना ही नहीं बल्कि उनका पीछा करना भी सड़क सुरक्षा के लिए खतरनाक है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए उनकी जानकारी पुरानी बताई है.