हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से चौहार घाटी के आरंग नाले में अचानक बाढ़ आई, जिससे भारी नुकसान हुआ. बाढ़ में दस फुटब्रिज, तीन दुकानें, दो मकान और दो पशुशालाएं बह गईं, साथ ही दो कारें भी नाले में चली गईं. बादल फटने के पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन गांव का रास्ता बंद है और लोग दवाइयों के लिए तरस रहे हैं.