नवरात्रि के मौके पर भारतीय रेलवे के भोपाल रेल मंडल ने यात्रियों के लिए विशेष सुविधा प्रदान की है. मेले के दौरान 14 जोड़ी रेलगाड़ियों का मैहर स्टेशन पर 22 सितंबर से 6 अक्तूबर तक 5 मिनट का अस्थाई हाल्ट रहेगा. ट्रेन के ठहराव की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं.