उत्तराखंड के धराली में आई प्राकृतिक आपदा में कई लोग मलबे में फंसे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सपर के पूर्व सांसद एस टी हसन ने आपदा के लिए मस्जिदों और मजारों के गिराए जाने को ऊपर वाले का इन्साफ बताया है. हसन ने जंगलों से पेड़ों की कटाई को आपदा का कारण बताया और धार्मिक स्थलों को बुलडोजर से बचाने की बात कही है.