चुनाव आयोग ने देश के बारह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर शुरू करने का ऐलान किया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इसका उद्देश्य योग्य को मतदाता सूची में शामिल करना और अयोग्य को हटाना है. एसआईआर का शेड्यूल 28 अक्टूबर से शुरू होगा और अगले साल 7 फरवरी तक चलेगा.