केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर 2:30 बजे आयोजित की जाएगी. शशि थरूर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ प्रस्तावित बैठक में शामिल नहीं होंगे और केरल में रहेंगे. थरूर की नाराजगी का कारण कोच्चि में राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान उन्हें उचित सम्मान न मिलना बताया गया है.