कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आपातकाल को भारत के इतिहास का एक काला अध्याय बताया और इसके कड़े सबक समझने पर जोर दिया है. उन्होंने 1975 से 1977 के बीच इंदिरा गांधी के शासनकाल में लागू आपातकाल के दौरान हुई जबरन नसबंदी और हिंसा की निंदा की है. थरूर ने कहा कि आज का भारत 1975 के भारत से अलग है और लोकतंत्र अब अधिक विकसित, आत्मविश्वासी तथा मजबूत हो चुका है.