शशि थरूर ने लोकसभा में वैवाहिक बलात्कार को अपराध की श्रेणी में शामिल करने का निजी विधेयक पेश किया. थरूर ने कहा कि विवाह महिला की सहमति के अधिकार का हनन नहीं कर सकता और इसका सम्मान जरूरी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जबरन शारीरिक संबंध बनाना महिला की स्वायत्तता का उल्लंघन है.