NRC, CAA पर ममता बनर्जी ने एनसीपी प्रमुख को लिखी चिट्ठी, शरद पवार ने दिया यह जवाब
India
Updated: Dec 31, 2019
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर NRC और CAA के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है. 23 दिसंबर 2019 को ममता बनर्जी ने शरद पवार को पत्र लिखकर NRC और CAA पर समर्थन की अपील की थी. ममता के पत्र के जवाब में शरद पवार ने 27 दिसंबर 2019 को एक पत्र भेजा जिसमें NRC और CAA के खिलाफ ममता बनर्जी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है. शरद पवार ने अपने पत्र में लिखा है कि NRC और CAA के खिलाफ आपके द्वारा चलाए जा रहे मुहिम में मैं आपके साथ हूं. ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी NRC और CAA के खिलाफ लगातार मुहिम चला रही है.
Read more