शरद पवार के पोते युगेन्द्र शादी के बंधन में बंध गए हैं. तनिष्का के साथ उन्होंने शादी कर ली है. युगेन्द्र, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास के बेटे हैं और शरद पवार के बेहद करीब हैं. लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल हुईं और जोड़े को आशीर्वाद दिया.