हरियाणा महिला आयोग ने बॉलीवुड के गीत 'सरके चुनर तेरी सरके' में अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री पर चिंता जताई है. आयोग ने फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया. महिला आयोग ने कहा कि इस तरह के गीतों का बच्चों और युवाओं पर नकारात्मक और दीर्घकालिक प्रभाव पड़ सकता है.