हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है जो सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है. सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद 565 रियासतों को सफलतापूर्वक भारत संघ में शामिल किया था. 2014 में केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस घोषित कर देश की अखंडता का संदेश दिया.