बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं और उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. बिहार में कैबिनेट विस्तार होना है. माना जा रहा है कि इसे लेकर उन्होंने भाजपा नेतृत्व से चर्चा की है. सम्राट चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं से मुलाकात की.