HC में संभल हिंसा केस में पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई होगी. सीजेएम कोर्ट ने 9 जनवरी को अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. 24 नवंबर 2024 की हिंसा में घायल मोहम्मद आलम के पिता ने पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया था.