नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आज उद्घाटन होगा और अप्रैल से मई के बीच घरेलू उड़ानें शुरू होंगी. एयरपोर्ट से शुरूआती उड़ानों में इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रमुख एयरलाइंस होंगी. एयरपोर्ट में आधुनिक डिजिटल चेकइन, लंबा रनवे, ILS सिस्टम और बायोमेट्रिक बोर्डिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं