JNU में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल हुआ. साबरमती टी प्वाइंट के पास नारेबाजी और पत्थरबाजी हुई. ABVP ने आरोप लगाया कि वामपंथी छात्र संगठनों ने शोभा यात्रा में पत्थर और चप्पल फेंककर हिंसा की है. विवाद का मुख्य कारण रावण के पुतले पर शरजील इमाम और उमर खालिद की तस्वीरें लगाना बताया जा रहा है.