रेलवे का ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान बच्चों को बाल मजदूरी और तस्करी से बचाकर परिवारों से मिलाने का मिशन है. RPF इंस्पेक्टर चंदना ने वर्ष 2024 में 152 बच्चों को सुरक्षित बचाकर उनके परिवारों से मिलाने का कार्य किया. चंदना को बाल मजदूरी से बच्चों की सुरक्षा के लिए भारतीय रेलवे का अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया.