रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में हरियाणा-UP से पकड़े आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. जांच में पता चला है कि हथियारों के साथ रील बनाने वाले बेरोजगार युवाओं को बड़े सपने दिखाकर बरगलाया जाता था. क्राइम ब्रांच को शक है कि मुख्य शूटर दीपक शर्मा को घटना से पहले पिस्टल चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी.