कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई के बीच अब गहरी अनबन और गैंगवार की स्थिति बन गई है. रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट चलाने और उनकी छवि खराब करने वाले आरोपों को लेकर चेतावनी दी है. रोहित गोदारा ने स्वीकार किया कि वह और गोल्डी बराड़ पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य थे, लेकिन अब अलग-अलग गैंग चला रहे हैं.