नई दिल्ली जिला पुलिस ने 77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की सुरक्षा और व्यवस्थाएं कड़ी कर दी हैं. कर्तव्य पथ पर भारतीय नदियों के नाम पर एनक्लोज़र बनाए गए हैं ताकि पहचान और व्यवस्था आसान हो सके. सुरक्षा के लिए घेराबंदी, सीसीटीवी कैमरे, फेशियल रिकग्निशन, एंटी-ड्रोन यूनिट्स और स्नाइपर तैनात किए गए हैं.