अयोध्या राम मंदिर से दानराशि चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. सुप्रीम कोर्ट के वकील अनूप अवस्थी ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र याचिका भेजकर यह जांच की मांग की. राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच के लिए गठित 3 सदस्यीय एसआईटी ने आज से अपना काम शुरू कर दिया है.