डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया है. संतुलन बैठाने में डॉ राजीव बिंदल का संगठन कौशल बाकी नेताओं पर भारी पड़ा. बिंदल का राजनीतिक करियर 1995 में सोलन नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में शुरू हुआ. 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को देखते हुए बीजेपी ने बिंदल पर भरोसा जताया है.