राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम को जमानत मिलने के खिलाफ राजा का परिवार हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगा. राजा के भाई विपिन ने शिलांग के वकील से संपर्क कर जमानत रद्द कराने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. राजा की मां उमा रघुवंशी ने सोनम को फांसी देने की मांग की और कहा कि गोविंद रघुवंशी मामले के मास्टरमाइंड हैं.