रेलवे ने ट्रेन में बिना कारण चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन समय पालन चलाकर सख्त कार्रवाई की है. पिछले वर्ष अलार्म चेन पुलिंग के गलत इस्तेमाल को लेकर 14 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां की गई हैं. ऑपरेशन के तहत जनवरी से पंद्रह मार्च तक उत्तर रेलवे क्षेत्र में दो हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया.