राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए चुनाव आयुक्तों को देख लेने की धमकी दी है. बीजेपी ने राहुल की धमकी को खतरनाक, अराजक और लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कड़ी आलोचना की. सरकार में सीनियर एडवाइजर ने इसे बेशर्म, बाजारू हमले बताते हुए कहा कि इससे घटिया कुछ नहीं हो सकता.