राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तमिल फिल्म जन नायकन को रोककर तमिल संस्कृति पर हमला करने का आरोप लगाया है. मद्रास उच्च न्यायालय ने जन नायकन फिल्म को सीबीएफसी की मंजूरी देने के एकल न्यायाधीश के आदेश पर रोक लगा दी है. फिल्म के निर्माता ने मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की है.