बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का दीघा में शूटिंग के दौरान अचानक डूबने से निधन हो गया है. राहुल ने समुद्र में जाने से पहले एक आखिरी सीन शूट किया था, जिसे उनका अंतिम वीडियो बताया जा रहा है. हादसे के बाद सेट पर मौजूद टीम ने राहुल को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.