गुरुग्राम पुलिस ने राधिका यादव के पिता दीपक यादव को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने एक दिन की रिमांड दी. दीपक यादव ने गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित अपने मकान में अपनी बेटी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. राधिका यादव की हत्या की घटना के समय उसकी मां मंजू यादव मकान की पहली मंजिल पर मौजूद थीं.