ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है. रथ खींचने के दौरान अत्यधिक भीड़ से सैकड़ों श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई. रथ को गुंडिचा मंदिर की ओर खींचने का प्रयास करते समय कई लोग बीमार हुए. कम से कम 8 श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ने पर जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया.