पंजाब के DIG हरचरण भुल्लर को 5 लाख रुपए रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. भुल्लर के ठिकानों से 5 करोड़ कैश, 1.5 किलो सोना और मर्सिडीज-ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियां मिली हैं. भुल्लर पर एक कबाड़ कारोबारी ने 2023 की FIR खत्म कराने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था.