पंजाब और हरियाणा में इस सीजन पराली जलाने की घटनाएं पिछले साल की तुलना में लगभग पचास प्रतिशत कम हुई हैं सैटेलाइट डेटा के अनुसार15 सितंबर से 2 नवंबर के बीच पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं 42% घटकर 2262 रह गई हैं हरियाणा में इसी अवधि के दौरान पराली जलाने की घटनाएं 833 से घटकर केवल 122 रह गई हैं